Punjab : कबूतरों के कारण फंसी युवक की जान! खंभे के साथ बांध किया...
punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 05:46 PM (IST)
जगराओं : सिधवां बेट इलाके के गोरसीयां खान मोहम्मद गांव में कुछ लोगों ने 20 फरवरी को कबूतर चोरी के शक में एक युवक हरप्रीत सिंह को उसके घर से किडनैप कर लिया। वह उसे अपने घर ले गए और खंभे से बांधकर डंडों और बेल्ट से पीटा। आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस दौरान हरप्रीत अपनी बेगुनाही की गुहार लगाता रहा लेकिन आरोपी युवक ने उसकी एक न सुनी और उसे पीटता रहा। घटना की जानकारी मिलने पर हरप्रीत के पिता पुलिस के साथ आरोपी के घर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हरप्रीत को रस्सियों से छुड़ाया और थाने ले गई। बाद में जगराओं के सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया, जहां उसकी चोटों की पुष्टि हुई। हरप्रीत की पीठ और पैरों पर चोट के निशान थे। हरप्रीत के परिवार ने बताया कि गांव के एक परिवार के कबूतर चोरी हो गए हैं। उन्हें हरप्रीत पर शक था। हरप्रीत मना करता रहा लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा।

कोई केस दर्ज नहीं, पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में
कॉमरेड बलजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने खुद हरप्रीत को आरोपी के घर से छुड़ाया। मेडिकल रिपोर्ट में भी हमले की पुष्टि हुई लेकिन पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। सिधियां बेट थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर हमराज सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

