Punjab: सरकारी स्कूल के हैड टीचर पर हुआ Action! विभाग ने जारी किए आदेश
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 12:14 PM (IST)
लुधियाना (विक्की): डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (एलीमेंट्री) पंजाब द्वारा सरकारी प्राइमरी स्कूल, मोती नगर (ब्लॉक मांगट-2) के हेड टीचर सुखधीर सिंह सेखों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।
उनके खिलाफ प्राप्त एक शिकायत की जांच लंबित होने के कारण यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। विभाग के आदेशों के अनुसार अब उन्हें सरकारी प्राइमरी स्कूल हुसैनपुरा (ब्लॉक मांगट-1) में नियुक्त किया गया है। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग, चंडीगढ़ ने भी सुखधीर सिंह सेखों के खिलाफ मिली शिकायत का कड़ा संज्ञान लिया था। आयोग द्वारा 9 फरवरी को जारी पत्र के आदेशों का पालन करते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है। इस तबादले का मुख्य उद्देश्य शिक्षक के खिलाफ चल रही जांच को निष्पक्ष तरीके से पूरा करवाना है।

