मोबाइल छीनने से परेशान था युवक, किया कुछ ऐसा कि जान नहीं होगा यकीन

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2024 - 01:34 PM (IST)

जालंधर : थाना मकसूदा के अधीन आते गांव रंधावा मसंदा में प्रवासी युवक द्वारा फंदा लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी जानकारी थाना मकसूदां की पुलिस को दी गई तथा मौके पर कार्यकारी एस.एच.ओ. सुखविंद्र सिंह व ए.एस.आई. जतिन्द्र शर्मा पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान गुरप्रसाद (18) पुत्र दिनेश निवासी सेवा सिंह का वेहड़ा गांव रंधावा मसंदा के रूप में हुई है। कार्यकारी एस.एच.ओ. सब इंस्पेक्टर सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उसके पारिवारिक सदस्यों ने जानकारी दी कि गत दिवस गुरप्रसाद अपने घर के बाहर खड़ा था और मोबाइल का प्रयोग कर रहा था कि इतने में ही लुटेरे उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए, जिसके चलते वह परेशान था।

उन्होंने बताया कि सभी पारिवारिक सदस्य सोने के लिए चले गए तो गुरप्रसाद ने कमरे की छत से लोहे के एंगल से साथ लटक आत्महत्या की। इस संबंध जब सुबह पारिवारिक सदस्यों को पता चला तो उन्होंने थाना मकसूदां की पुलिस को सूचित किया। सब इंस्पैक्टर सुखविंद्र ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आसपास से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुरप्रसाद शराब पीने का आदी था तथा बीती रात भी उसने शराब का सेवन किया हुआ था। पुलिस ने मृतक के बयानों के आधार पर धारा 194 बी.एन.एस.एस. के तहत कार्रवाई की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News