पंजाब: नशे ने तबाह कर दिया भरा-पूरा घर! 3 बहनों के इकलौते भाई की ओवरडोज से मौ;त

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 01:45 PM (IST)

फिल्लौर (भाखड़ी): आज फिल्लौर के गांव मौ साहिब में नशे की ओवरडोज से 3 बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त सूचना के अनुसार गांव मौ साहिब निवासी मृतक हरविंदर कुमार हैरी पुत्र हुसन लाल की सुबह 7 बजे स्कूल की ग्राऊंड से बॉडी मिली, जिसकी नशे की ओवरडोज से मौत हो गई।

मृतक 3 बहनों का इकलौता भाई था जिसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। मृतक की बहन ने बताया कि 3-4 व्यक्ति उसके भाई को फोन करके अपने साथ ले जाने को बुला रहे थे। उन्हें यह नहीं पता कि वह व्यक्ति कौन थे। उनका भाई उन व्यक्तियों के साथ चला गया जिसके बाद 7 बजे उसका स्कूल की ग्राऊंड से शव मिला।

drug overdose

मौके पर गांव वासियों ने बताया कि हरविंदर कुमार हैरी 3 बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि गलत संगत में पड़े चार व्यक्ति हरविंदर को अपने साथ ले गए थे। उन्होंने कहा कि मरने वाले के मुंह से झाग निकल रहा था।

मौके पर पहुंचे सब इंस्पैक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक की मां के बयानों के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है और मौत के असली कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News