पंजाब में शर्मनाक घटना, 19 साल के लड़के ने 11 वर्षीय लड़की से पार की सभी हदें

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2024 - 01:22 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): थाना सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते एक गांव की 11 वर्षीय लड़की के साथ 19 वर्षीय युवक द्वारा जबरन गलत काम करने व जान से मारने की धमकी देने के चलते पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ धारा 376, 506 व 6  पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया है। 

इस संबंध में इंस्पेक्टर पुष्पा देवी ने बताया कि पुलिस स्टेशन सदर के अंतर्गत आते एक गांव की महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी 11 वर्ष की लड़की ने उसे बताया कि सौरव पुत्र लखविंदर पाल उर्फ ​​तोता निवासी भल्ला उसे बहुत परेशान करता है।  करीब एक माह पहले दिनांक 8-6-2024 को जब वह अपनी हवेली में बाथरूम में गई तो सौरव उसे देख कर उसके पीछे आ गया।           

उक्त ने उसके कपड़े उतार कर उसके साथ जबरन गलत काम किया और फिर उसे धमकी दी कि अगर उसने अपने घर बताया तो वह उसे जान से मार देगा। महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सौरव ने 8-7-24 को फिर लड़की को परेशान किया और कहा कि उसे बाहर आकर मिले अगर नहीं आई तो जान से मार देगा। महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में लड़की की मां के बयानों पर आरोपी सौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News