कल चुने जाएंगे मेयर, चुनाव से पहले Punjab में राजनीतिक हलचल तेज

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 05:48 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में मेयर चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दरअसल, पंजाब की 8 नगर निगमों में हुए चुनावों के बाद कल (मंगलवार) मेयर पद के लिए चुनाव होने जा रहे है। पंजाब के बरनाला, मोगा, बटाला, बठिंडा और मोहाली में की 5 नगर निगमों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला। वहीं, अबोहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कपूरथला में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

पठानकोट नगर निगम में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन उसे बहुमत का आंकड़ा नहीं मिला है। ऐसे में मेयर चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न दलों द्वारा पार्षदों को अपने पक्ष में बनाए रखने की कोशिशें जारी हैं। सूत्रों के अनुसार, मोहाली के करीब 22 पार्षदों के मोबाइल फोन बंद हैं। चर्चा है कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर ले जाया गया है। दूसरी ओर, बठिंडा में मेयर पद की दौड़ में शामिल नेताओं ने आम आदमी पार्टी के पार्षदों को राजस्थान स्थित सालासर धाम की यात्रा करवाई है।

मोहाली पर दावेदारी  

वहीं मेयर चुनाव से पहले जारी इन गतिविधियों ने प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार मोहाली में नगर निगम में मेयर पद की दावेदारी पर पेंच फंस गया है। इस पद पर सबसे बड़ी दावेदारी मौजूदा MLA  कुलवंत सिंह बेटे सरबजीत सिंह समाना की है। मिली जानकारी के अनुसार 22 विधायकों के साथ सरबजीत सिंह समाना भी हिमाचल प्रदेश चले गए है। इस दौरान सभी के मोबाइल नंबर भी बंद है। बताया जा रहा है कि सभी पार्षद कल शपथ ग्रहण समारोह और मेयर चुनाव के दौरान ही सीधा मोहाली पहुंचेगे। वहीं दूसरी दावेदारी सनी अहलूवालिया की है जो कि वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के अध्यक्ष हैं। वो इस समय उच्च नेताओं के साथ जुड़े हुए हैं। इसके अलावा गुरमीत कौर, सुखदेव सिंह पटवारी भी मेयर की रेस में है।

पठानकोट में मेयर चुनाव रोचक 

वहीं अगर पठानकोट की बात करें तो नगर निगम में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण मेयर चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। मेयर पद के लिए कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी अपने-अपने स्तर पर रणनीति बनाने और समर्थन जुटाने में लगी हुई हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

बटाला में मेयर चुनाव

बटाला के मेयर चुनावों की बात करें तो यहां पर कुल 50 वार्ड हैं। चुनाव जीतने के लिए 26 सीटों की आवश्यकता होती है। वहीं आम आदमी पार्टी ने अकेले 30 सीटें जीत ली हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी को मेयर की कुर्सी हासिल करने के लिए किसी अन्य के समर्थन की जरूरत नहीं है। 

बठिंडा में एक ही दावेदार

बठिंडा की बात करें तो यहां पर 50 वार्डों में चुनाव हुए जिनमें से 35 पार्षद 'आप' के 5 कांग्रेस के और 3 निर्दलीय और एक भाजपा व अन्य हैं। यहां पर भी मेयर पद के लिए 26 पार्षदों का बहुमत चाहिए। वहीं आम आदमी पार्टी के पास 35 पार्षदों का बहुमत है तो आम आदमी पार्टी का ही मेयर बनाया गया। यहां पर वार्ड नंबर 46  के पार्षद व पूर्व मेयर पदमनजीत मेहती की देवादारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News