लड़के का टूटा दिल, तो उठाया यह कदम

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 11:28 AM (IST)

जालंधर (सुधीर): वर्कशॉप चौक नजदीक कार खड़ी कर आईलेट्स कर रहे 21 साल के युवक ने खुद की छाती पर गोली ने मार ली। युवक मानसिक तौर पर परेशान बताया जा रहा है जिसने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से उक्त घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें : 25 नवंबर को बाघापुराना आएगे CM चन्नी, करेंगे कई बड़े ऐलान

थाना- 2 के प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि घायल हुए युवक की पहचान अरविंद्र सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी अमीवाला, मक्खू (जीरा) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अरविंद्र जालंधर से आईलेट्स का कोर्स कर रहा है। वह रविवार सुबह अपनी कार में जालंधर आया था। उसने वर्कशाप चौक नजदीक अपनी कार खड़ी की और 32 बोर के पिस्टल से छाती की दाईं साइड पर खुद को गोली मार ली जो छाती के आर-पार हो गई। अरविंद्र को निजी अस्पताल दाखिल करवाया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना-2 की पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : सी.एम चन्नी द्वारा किए सस्ती बिजली के ऐलान के बाद जानें क्या है पंजाब के हाल

ऑपरेशन के बाद सोमवार शाम होश में आए अरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सतनाम सिंह किसान हैं। वह कैनेडा जाना चाहता है, जिस कारण वह जालंधर से आईलेट्स कर रहा है। रोज घर न जाने के कारण वह उदय नगर में गुरजीत सिंह के पी.जी. में रहता है। इस दौरान फिल्लौर की रहने वाली एक छात्रा के साथ अफेयर चल गया था। उसने अपने परिवार को भी बता दिया था। एक हफ्ता पहले उसकी गर्लफ्रेंड ने विवाह से मना कर दिया था कि उसका परिवार राजी नहीं है। कारण पूछने पर लड़की ने बताया कि उनके धर्म अलग -अलग हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News