होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां, पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2022 - 11:33 AM (IST)

अमृतसर  (गुरिंदर सागर): पंजाब का माहौल इतना खराब होता जा रहा है कि आए दिन कहीं न कहीं कोई न कोई घटनाएं होती रहती है जैसे कि नौजवान पीढ़ी गलत कामों में बहुत आगे बढ़ चुकी है। कुछ नोजवान लड़के-लड़कियों की बात करें तो कुछ नोजवान पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है। उधर, हम लड़कियों की बात करें तो आजकल की लड़कियां भी लड़कों से किसी काम में कम नहीं है। कुछ नौजवान लड़कियां नशे में डूब रही हैं। अमृतसर में पिछले दिनों कुछ ऐसी लड़कियों की वीडियो सामने आई थी जो नशा करके नशे में सड़कों पर सरेआम झूम रही थी और कुछ नौजवान लड़कियां देह व्यापार के धंधे में बहुत आगे बढ़ चुकी है जिससे पंजाब का माहौल बहुत खराब होता हुआ नजर आ रहा है।

PunjabKesari

ऐसा ही एक मामला अमृतसर के रानी का बाग का सामने आया है जहां एक निजी होटल में काफी देर से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। थाना कंटोनमेंट की पुलिस की तरफ से देर रात होटल में छापामारी कर होटल के अंदर से आपत्तिजनक हालत में 5 लड़के और 5 लड़कियों को पकड़ा गया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए थाना कंटोनमेंट की सब इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा ने बताया कि उन्हें काफी देर से इंफॉर्मेशन मिल रही थी कि रानी का बाग में एक होटल के अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा है जहां उन्होंने इंफॉर्मेशन के आधार पर देर रात को होटल में रेड की तो वहां होटल में रेड के दौरान 5 लड़के वह 5 लड़कियां मिली जिनको गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए कुछ लड़के अमृतसर और कुछ लड़के जम्मू के रहने वाले हैं। इनमें से कुछ लड़के शादी के दौरान अमृतसर में आए हुए थे जो रानी का बाग एक निजी होटल में लड़कियों के साथ रंगरलिया मना रहे थे जिन्हें उन्होंने मौके पर जाकर पकड़ा। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा ने बताया कि जो लड़कियां पकड़ी है वह पहले से ही होटल में रहती है जिनका धंधा ही देह व्यापार का है। होटल वाले कस्टमर को लड़कियां प्रोवाइड करवाते हैं और पर लड़की का कस्टमर से 500 रुपए लिए जाते हैं जिसकी जानकारी उन्हें मिली।  होटल में छापेमारी के दौरान उन सभी को पकड़ कर उन पर कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News