मानहानि केस में कोर्ट में पेश हुए मंत्री ब्रह्म महिंद्रा

punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2019 - 08:18 AM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र):लोकल बॉडीज मंत्री ब्रह्म महिंद्रा विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ किए गए मानहानि केस में माननीय जज निधि सैनी की अदालत में पेश हुए। श्री ब्रह्म महिंद्रा लगभग 11 बजे अदालत पहुंचे। उनके साथ मेयर संजीव शर्मा बिट्टू, इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन संत लाल बांगा और ब्रह्म महिंद्रा के वकील गुरप्रीत भसीन भी थे। माननीय अदालत ने सुनवाई के बाद इस केस की अगली सुनवाई 1 अगस्त को निश्चित की है। 

इस मामले की प्रीलिमनरी एविडेंस क्लॉज हो गई है। इस मामले में अब तक 22 लोगों की गवाही हो चुकी है। यहां वर्णनयोग्य है कि इस मामले में अभी तक विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पेश नहीं हुए। इससे पहले ब्रह्म महिंद्रा अपने पुत्र मोहित महिंद्रा के साथ प्राइवेट कार में अदालत पहुंचे। इस मौके एडवोकेट हरविंदर शुक्ला, पार्षद अनिल मौदगिल, पार्षद रिची डकाला, एडवोकेट भुवेश तिवाड़ी भी थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News