Breaking: पंजाब में बड़ा संकट,  Diesel और सिलेंडर गैस को लेकर जनता में हाहाकार

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2024 - 09:54 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब में  डीजल और सिलेंडर गैस का बड़ा संकट चल रहा है। दरअसल, पिछली 13 फरवरी से शंभू और खनौरी बॉर्डरों पर बैठे किसानों के कारण  आम लोगों का जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित होना शुरू हो गया है। सूत्रों अनुसार सड़क अवरोधों और सुरक्षा मुद्दों के कारण पंजाब में डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हो गई है, जिसको लेकर जनता में  हाहाकार मचनी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ेंः आज जिला जालंधर को CM मान देंगे बड़ी सौगात, जानें क्या है खास

due to farmers movement shortage of diesel and gas started in punjab

जानकारी के अनुसार सड़कों पर आंदोलन के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित है, जिस कारण पंजाब में डीजल और गैस की क़िल्लत बढ़ गई है।  पिछली बार की तरह इस बार किसानों का प्लान लंबे समय तक दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर धरना देने का है। किसान आंदोलन के चलते सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। इसकी वजह से दिल्ली से सटी तमाम सीमाओं पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। 

यह भी पढ़ेंः किसानों के हक में आज Tractor Rally करेगी कांग्रेस, राजा वड़िंग ने किया ऐलान

gas cylinder punjab

दिल्ली में घुसने के लिए अड़े किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने सभी सीमाएं सील कर दी हैं। हालांकि, इस आंदोलन को पिछली बार की तरह सभी किसान संगठनों का समर्थन प्राप्त नहीं है। यह किसान आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर पर नहीं हो रहा है। इसे अलग-अलग किसान संगठन मिलकर आयोजित कर रहे हैं। लेकिन अगर किसानों का यह धरना इस बार भी लंबा चलता है तो आने वाले दिनों में राज्य में हालात बदत्तर हो सकते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News