Breaking: राजनीति में बड़ी हलचल, AAP विधायक के घर ED की रेड
punjabkesari.in Tuesday, Apr 15, 2025 - 03:29 PM (IST)

पंजाब डेस्क: आप विधायक से जुड़ी इस समय की सनसनीखेज खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आप विधायक कुलवंत सिंह के घर ई.डी. ने छापामारी की है। ई.डी. विधायक के अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी ले रही है। बता दें कि मोहाली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह के घर सुबह से ई.डी. की कार्रवाई जारी है। इस उक्त मामले को लेकर राजनीति में बड़ी हलचल है।
वहीं बता दें कि कुलवंत सिंह रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी भी हैं। जे.एल.पी.एल कुलवंत सिंह की रियल एस्टेट कंपनी है। सूत्रों के अनुसार कुलवंत सिंह घर पर नहीं मिले हैं। इस दौरान फिलहाल उनके पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here