मोहाली स्थित GMADA के दफ्तर में चल रही ED की रेड खत्म, जब्त किए रिकॉर्ड

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 06:08 PM (IST)

पंजाब डेस्क : मोहाली स्थित GMADA के दफ्तर में चल रही ED की रेड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार करीब 50 घंटे बाद ये रेड खत्म हो गई है। ED की टीमें गाड़ियों में सवार होकर GMADA के दफ्तर से निकल गई है और टीम ने रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं। 

गौरतलब है कि ED ने मंगलवार को पंजाब और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर रेड की थी जिसके बाद से ये कार्रवाई जारी थी। बता दें कि इसी कार्रवाई के तहत गत दिन ED की टीम ने पंजाब के मंत्री के भांजे के लुधियाना स्थित घर पर भी रेड की थी। इसके साथ ही देर रात टीम दिल्ली के पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन के आवास पर भी पहुंची थी। वहीं सूत्रों के मुताबिक पंजाब के एक IAS अधिकारी के घर से करीब ढाई करोड़ रुपये नकदी, सवा किलो सोना-चांदी और जमीन से संबंधित कुछ दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई है। फिलहाल इन बरामदगी की जांच अभी जारी है। वहीं इस ED की रेड को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई भी जारी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News