Breaking: शिवसेना नेता पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2023 - 12:48 PM (IST)

बटाला : बटाला में शिवसेना नेता पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार बटाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से काबू किया है। बताया जा रहा है कि बटाला  पुलिस ने इसे पश्चिम बंगाल की पुलिस के सहयोग से पकड़ा है। 

आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह (22) के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल से भूटान भागने की तैयारी में था। पुलिस उसके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारीकर रही है। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी द्वारा किए गए हमले में विदेशीं ताकतों का हाथ है। 

बता दें 24 जून को शिव सेना समाजवादी के संगठन मंत्री राजीव महाजन पर सिटी रोड स्थित एक शोरूम में 2 अज्ञात युवकों द्वारा गोलियां चला दी थी। इस दौरान राजीव महाजन, उनके भाई अनिल गुप्ता और उनका बेटा मानव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शिव सेना नेता राजीव महाजन अपने बेटे मानव और भाई अनिल गुप्ता के साथ दोपहर को सिटी रोड पर स्थित अपने शोरूम में बैठे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात युवक उनके शोरूम में आए और उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली राजीव महाजन के कंधे पर, 2 गोलियां उनके पेट में और एक गोली उनके पैर में लगी और वह गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं राजीव के भाई अनिल गुप्ता की छाती पर गोली लगी और उसके बेटे मानव के सिर पर गोली लगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News