Breaking News: SSP दफ्तर में चली गोली, सीनियर कांस्टेबल की मौत

punjabkesari.in Friday, May 26, 2023 - 02:24 PM (IST)

पंजाब डेस्क: खन्ना में एस.एस.पी. दफ्तर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दफ्तर में गोली लगने से सीनियर कांस्टेबल की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि डी.एस.पी. सर्विस रिवाल्वर से गोली चली है। मृतक सीनियर कांस्टेबल की पहचान रशपिंदर के तौर पर हुई है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि एस.एस.पी दफ्तर में जब कांस्टेबल रशपिंदर में बैठा था तो वह डी.एस.पी. की रिवाल्वर साफ कर रहा था तो अचानक गोली चल गई जो रशपिंदर को जा लगी। इस दौरान गोली की आवाज सुनकर साथियों ने देखा तो उसकी हालत काफी गंभीर थी जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बता दें कि सीनियर कांस्टेबल रशपिंदर डी.एस.पी. का गनमेन था जो उनके साथ काफी समय से काम कर रहा था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News