Big Breaking: Congress का Action! इन कारणों से MLA Sandeep Jakhar पार्टी से Suspend

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2023 - 07:34 PM (IST)

जालंधर (नरेंद्र मोहन): कांग्रेस पार्टी के विधायक संदीप जाखड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक संदीप जाखड़ को कांग्रेस पार्टी की अनुशासनी कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा एक पत्र जारी कर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा जारी पत्र में कुछ पॉइंट्स मेंशन किए गए हैं जिस आधार पर उन्हें सस्पेंड किया गया है। गौरतलब है कि विधायक संदीप जाखड़ राहुल गांधी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल नहीं हुए थे।

PunjabKesari

इसके अलावा संदीप जाखड़ पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वड़िंग के खिलाफ बयानबाज़ी देने के इल्ज़ाम भी लगे हैं। संदीप जाखड़ के संबंध में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वड़िंग द्वारा पार्टी आलाकमान को शिकायत दी गई थी जिसके बाद पार्टी की अनुशासनी कमेटी ने एक्शन लेते हुए संदीप जाखड़ को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बता दें कि संदीप जाखड़ मौजूदा बीजेपी पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ के भतीजे हैं।

साथ ही विधायक पर ये भी आरोप लगे हैं कि वह जिस आवास में रहते हैं उस पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है और संदीप जाखड़ द्वारा खुलेआम अपने अंकल सुनील जाखड़ का पक्ष लिया जाता रहा है। यहां ये बताना भी उचित होगा कि भाजपा की अबोहर वर्कर मिलनी कार्यक्रम के दौरान जब सुनील जाखड़ भाजपा पंजाब प्रधान बनने के बाद पहली बार वहां पहुंचे थे तो उस समय भी विधायक संदीप जाखड़ को वहां पर देखा गया था। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि संदीप जाखड़ को कितने समय के लिए पार्टी से बर्खास्त किया गया है।

गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में जाने के बाद अबोहर क्षेत्र में कांग्रेस का झंडा ही गायब हो गया है।  हालांकि सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़ अबोहर से कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं परंतु सुनील जाखड़ के भारतीय जनता पार्टी में जाने के बाद उन पर भी भाजपा के समर्थक होने के आरोप लग रहे हैं। तभी से विधायक के कार्यालय से पार्टी का झंडा भी उतार दिया गया था। नगर निगम अबोहर में 50 सदस्य हैं जिनमें 49 सदस्य कांग्रेस के थे। वहां लगभग सभी काउंसलर और मेयर कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं लेकिन विधायक ने उन्हें रोकने अथवा मनाने का कोई प्रयास नहीं किया। 

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग दो बार पहले भी संदीप जाखड़ को चेतावनी दे चुके हैं। इस संदर्भ में पंजाब कांग्रेस द्वारा संदीप जाखड़ की गतिविधियों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार करवाई गई थी। जिसमें पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को लिखा था कि संदीप जाखड़ अबोहर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव तारीक अनवर द्वारा जारी पत्र में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष का हवाला देते हुए उक्त आरोपों के बारे में लिखा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News