Breaking: फिर से सड़कों पर दौड़ेंगी ये बसें, CM मान ने की बड़ी घोषणा

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2023 - 03:12 PM (IST)

पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पटियाला पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह भी मौजूद रहे। सी.एम. मान और अरविंद केजरीवाल ने पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में बने नए वॉर्ड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों का हालचाल पूछा। 

इसके बाद वह पटियाला-संगरूर रोड स्थित न्यू पोलो ग्राउंड (एविएशन क्लब) में पहुंचे, जहां पर पहुंच कर उन्होंने स्वस्थ पंजाब अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 550 करोड़  रुपए की लागत से अस्पताल अपग्रेड होंगे। कम्यूनिटी सैंटर भी अपग्रेड किए जाएंगे। केजरीवाल और सी.एम. मान के माता कौशल्या अस्पताल में आगमन को लेकर आसपास के बाजार पूरी तरह से बंद कर दिए गए। इस दौरान किसी भी दुकानदार को दुकान खोलने की इजाजत नहीं थी। 

अस्पताल में आईसीयू का उद्घाटन करने के बाद सी.एम मान व केजरीवाल रैली की गई। इस दौरान सी.एम मान ने संबोधितर करते हुए कहा कि 10 साल में आप राष्ट्रीय पार्टी बन कर उभरी है। पंजाब में आज से स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत हुई है। रोजगार को लेकर कहा कि डेढ़ साल में वह 37 हजार नौकरियां दे चुके हैं। पंजाब में बिजली बिल जीरो किए गए। पंजाब 88 प्रतिशित घरों में बिजली जीरो आ रहे हैं। गारंटियां पूरी करने का समय आ गया है। धान के सीजन में किसानों को 11-12 घंटे बिजली मिलेगी।

सी.एम. मान ने कहा पंजाब के स्कूल शानदान हो रहे हैं। अब पंजाब में शानदार अस्पताल बनाएं जाएंगे। सभी सरकारी अस्पतालों में मशीनों की सहूलतें दी जाएंगी ताकि लोगों दूसरों अस्पतालों भागना पड़े। अस्पतालों में सभी सहूलतें मिलेंगी, इसके बाद लोगों की इच्छा होगी कि वह जहां चाहे अपना इलाज करवा सकते हैं चाहे वह सरकारी अस्पताल हो या प्राइवेट अस्पताल हो। उन्होंने कहा कि अब तक अस्पतालों में लोगों रैफर करते करते ही उसकी जान चली जाती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।  

फिर से चलेंगाी बसें-

उन्होंने आगे युवाओं के ऐलान करते हुए कहा कि गांवों से शहर व शहर से गांवों के लिए बस चालू की जाएंगी। ये बसें 30-35 सीटों वाली होंगी। पंजाब में 12 हजार गांव हैं और हर गांव में बसें दी जाएंगी जिससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगे। ये बसें आवाजाही सुबह-दोपहर व शाम की होगी। लोगों को काफी सहूलत मिलेगी और युवाओं को रोजगार। सी.एम. मान ने युवाओं को बसें दी जाएंगी जिससे उन्हें काम मिलेगा। हर बस में ड्राइवर कंडकर होने से युवाओं को काम मिलेगा। हम पंजाब के युवाओं को बेहतरीन बसें उपलब्ध कराएंगे।' युवाओं के लिए 2000-3000 बसें स्पांसर की जाएंगी। एक बस में 4-4 लोग एक साथ जा सकते हैं और हम कोई ब्याज नहीं लेंगे हैं। सी.एम. मान ने कहा कि जब युवाओं का काम चल जाएगा तो बसों के पैसे वापस कर दें और बसें अपने नाम कर करवा लें। उन्होंने कहा कि वह समय गया जब मुख्यमंत्री बनने पर महलों के दरवाजे अंदर से बंद कर लें, यहां आम आदमी पार्टी हवा का रुख बदलना जानती है और हम आपको काम करके दिखाएंगे।

वहीं इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब की 'आप' सरकार के पास पैसों का पूरा हिसाब है कि कितना कर्जा उठाया और कहां-कहां पर खर्च किए हैं। पैसा खाना हमारी फितरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कल पंजाब गवर्नर को 50 हजार करोड़ रुपए के कर्ज का हिसाब देंगे। सी.एम. मान ने आगे कहा कि पंजाब के पास पैसों की कमी नहीं है बस नीयत साफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 50 हजार 741 करोड़ की इंडस्ट्री लगनी शुरू हो गई है। सी.एम. मान ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि आपस में कुर्सी व खाते बांटे हुए है। चींटीयों की तरह एक दूसरे से टकराते फिर रहे हैं। बागबानी घोटाले में 38 करोड़ 12 लाख रुपए वापस आ गए हैं। विरोधियों पर तीखा निशाना करते हुए कहा कि सभी आपस में मिले हुए हैं, कोई किसी के हक में बयान दे रहा हैं और कोई किसी के हक में। पता ही नहीं चल पा रहा है कौन किस पार्टी में है। उन्होंने आगे कहा कि देश में सबसे ज्यादा 2 लाख 79 हजार एमएसएमई पंजाब में रजिस्टर्ड हुए हैं।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News