दिल दहला देने वाली घटना, भाई ने बहन के उतारा मौत के घाट
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 04:55 PM (IST)
तरनतारन (संदीप): गांव सभरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिमागी हालत ठीक न होने के कारण एक युवक ने अपनी सगी बहन की हत्या कर दी, जबकि अपनी मां और पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गांव सभरा के रहने वाले मुख्तियार सिंह के बेटे रसाल सिंह ने अपनी बहन संदीप कौर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमता इतना भयानक था कि संदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान उसने अपनी मां जसबीर कौर और पत्नी पर भी हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के दौरान रसाल सिंह ने घर में मौजूद पालतू कुत्ते और बकरियों पर भी हमला किया, जिस कारण कुत्ते और एक बकरी की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वह अपने पिता मुख्तियार सिंह को भी ढूंढता रहा। परिवार वालों का कहना है कि अगर वे उसके हाथ लग जाते तो उन्हें भी नुकसान पहुंचा सकता था।
इस संबंध में जब थाना सदर पट्टी के एस.एच.ओ. गुरचरण सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी पक्ष द्वारा कोई बयान दर्ज नहीं करवाया गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही कोई आधिकारिक बयान मिलता है तो मीडिया को जानकारी दी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

