बुड्ढा दरिया में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का श/व, इलाके में सनसनी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 11:34 AM (IST)

लुधियाना (राज): महानगर के कश्मीर नगर इलाके से गुजर रहे बुड्ढा दरिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पानी में बहते हुए शव को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों का मौके पर भारी जमघट लग गया। घटना की तुरंत सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई।

जानकारी के अनुसार, कश्मीर नगर के पास जब लोगों की नजर बुड्ढा दरिया के पानी में तैर रहे शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत शोर मचाया और मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत शव को पानी से बाहर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया। 

पुलिस के अनुसार, अभी तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों और इलाके के निवासियों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा, हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की शिकायतों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए अगले 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जाएगा, ताकि मृतक के वारिसों का पता लगाया जा सके।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News