Powercut : इन इलाकों में बिजली सप्लाई रहेगी बंद, 8 घंटे बिजली रहेगी गुल

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 11:17 PM (IST)

पायल  (विनायक): पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) की ओर से बिजली लाइनों के आवश्यक तकनीकी कार्य और सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर 17 अक्तूबर को कुछ बिजली फीडरों की सप्लाई बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए इंजीनियर गुरमीत सिंह, उपमंडल अधिकारी, पी.एस.पी.सी.एल. घुडाणी कलां ने बताया कि 132 के.वी. सब-स्टेशन बिलासपुर से चलने वाले 11 के.वी. लंढा-बुआणी यू.पी.एस. फीडर की एगमूटेशन (तकनीकी कार्य) करने के मद्देनजर 17 अक्तूबर, 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक इस फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर 11 के.वी. लापरां ए.पी. फीडर भी उक्त समय के दौरान बंद रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस कारण संबंधित फीडरों के अधीन आने वाले क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्यों की पहले से योजना बना लें और विभाग द्वारा किए जा रहे तकनीकी कार्य में सहयोग दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News