लाडोवाल में दुकानदारों ने किया पंजाब बंद का समर्थन, पूरा बाजार बंद

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 11:27 AM (IST)

लुधियाना (अनिल): मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद के आह्वान को लाडोवाल में भी दुकानदारों का समर्थन मिला। वीरवार को लाडोवाल के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर बंद के प्रति एकजुटता जाहिर की। इसके चलते इलाके का पूरा बाजार बंद रहा और दुकानों पर ताले लटके नजर आए। 

गौरतलब है कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद का आह्वान किया गया था। इसी के मद्देनजर लाडोवाल के दुकानदारों ने भी बंद का समर्थन करते हुए अपने कारोबार बंद रखे। बाजार में रोजाना की तरह चहल-पहल कम रही और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी बंद के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मेडिकल स्टोर खुले रखे गए ताकि जरूरतमंदों को दवाइयां लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। लाडोवाल में दुकानदारों द्वारा दुकानें बंद रखकर पंजाब बंद को समर्थन देना नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में एकजुटता जाहिर करने के रूप में देखा गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News