जालंधर में बड़ी वारदात, व्यापारी की बेरहमी से ह/त्या, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 02:59 PM (IST)

जालंधर : जालंधर जिले में कारोबारी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक का शव रामपुर की कच्ची सड़क पर निर्माणाधीन पुल के पास मिला। आशंका जताई जा रही है कि तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या की है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय बबलू निवासी गांव रामपुर, नूरमहल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित था और नकोदर में बबलू गारमेंट्स नामक दुकान चलाते थे।  

इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल शाहकोट पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी तक पहुंचने के लिए छापेमारी की जा रही है तथा जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News