अब Visa खत्म होने के बाद भी Canada में रह पाएंगे पंजाबी, New Rules हुए लागू

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 05:53 PM (IST)

पंजाब डेस्क : कनाडा में रह रहे पंजाबियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। जानकारी के अनुसार कनाडा में इमिग्रेशन के नियमों में बदलाव किया गया है। इसका सीधा फायदा वहां रह रहे पंजाब व अन्य राज्यों के लोगों को होगा। IRCC ने ऐलान किया है कि अब वर्क या स्टडी वीजा पर विदेश गए लोगों को परमिट खत्म होने के बाद तुरंत वापिस लौटना नहीं पड़ेगा।   

पहले व्यक्ति को नौकरी या कोर्स न होने पर देश वापिस लौटना पड़ता था पर अब 1 मई 2026 से लागू नए नियमों के अनुसार स्टडी या वर्क परमिट खत्म होने के बाद 90 दिनों के अंदर विजिटर रिकॉर्ड के लिए अप्लाई किया जा सकता है। इससे व्यक्ति लीगल तौर पर बिना नौकरी या पढ़ाई के भी कनाडा में रह पाएगा। IRCC से साफ किया है कि जब तक नया विजिटर रिकॉर्ड मनजूर नहीं होता तब तक परमिट खत्म होने वाले व्यक्ति को पढ़ाई और काम बंद रखना होगा। इसके लिए $346.25 फीस देनी होगी। इस फैसले से कनाडा रह रहे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News