पटियाला में ''कैप्टन'' ने लहराया तिरंगा, किसानों के हक में कही खास बातें

punjabkesari.in Tuesday, Jan 26, 2021 - 11:54 AM (IST)

पटियाला: पूरे देश में आज गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है। इस मौके पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से भी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। उनकी तरफ से पटियाला में तिरंगा लहराया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब ने कोरोना  संकट के दौरान बहादुरी से जंग लड़ी है। मुख्यमंत्री ने महामारी का डटकर सामना करने पर पंजाबियों की तारीफ की।  

PunjabKesari
इसी के साथ-साथ कैप्टेन ने इस महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा करने वाले हेल्थवर्करों का भी धन्यवाद किया। गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्र द्वारा लागू किए कृषि कानूनों का भी विरोध किया और मोदी सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनको उम्मीद है कि केंद्र सरकार और किसानों बीच होने वाली आगे की बैठक में इन कानूनों को रद्द कर दिया जाएगा। 

जानकारी के लिए बता दें कि इन्ही कृषि कानूनों खिलाफ आज गणतंत्र दिवस के मौके पर भारी सुरक्षा के बीच हजारों किसान ट्रैक्टरों के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड कर रहे है। किसान गणतंत्र परेड के लिए भारी संख्या में किसान अलग-अलग राज्यों से दिल्ली में इकट्ठे हुआ है। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News