5 माह से चीन की हिरासत में है कप्तान, परिवार ने Modi से लगाई रिहा करवाने की गुहार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 01:06 PM (IST)

लुधियाना: जगरावां के गांव चीमा का रहने वाला 31 वर्षीय पूर्व नेवी अफसर जगवीर सिंह पिछले 5 माह से चीन की हिरासत में है। पहली असाइनमेंट पूरी करने के लिए कप्तान के तौर पर जगवीर मरविन कंपनी का जहाज लेकर जा रहा था। कुछ जरूरी कागजात पूरे न होने के कारण चीनी जल सेना ने जगवीर को समुद्र के बीच ही रोक कर उसे 5 साथियों के साथ हिरासत में ले लिया था। उसके साथियों को तो चीनी सेना ने छोड़ दिया पर जगसीर अभी भी उनकी गिरफ्त में है

साथियों को छोड़ा पर जगवीर अभी भी चीन की गिरफ्त में
जगवीर सिंह के पिता परमजीत सिंह ने बताया कि जब कंपनी ने जगवीर को जहाज लेकर चीन जाने के लिए कहा तो कुछ कागज कम थे। उसने जब कंपनी आधिकारियों को इस संबंध में बताया था तो उन्होंने कहा कि आपको आगे वाली बंदरगाह पर कागज मिल जाएंगे परन्तु ऐसा नहीं हुआ। आगे वाली बंदरगाह पर पहुंचने से पहले ही चीनी जल सेना ने उनको गिरफ्तार कर लिया। बाद में चीन ने जगवीर के बाकी साथियों को तो छोड़ दिया परन्तु उसे जहाज का कप्तान होने के कारण अभी भी कब्जे में रखा हुआ है। वह 16 जुलाई से चीनी की सेना की हिरासत में है।

कंपनी पहले भी कर चुकी है ऐसा
जगवीर सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाने के साथ ही मरविन कंपनी पर जगवीर के साथ धोखा करने के भी आरोप लगाए हैं।  जगवीर की पत्नी गगनदीप कौर ने कहा कि उन्होंने मरविन कंपनी के खिलाफ इंडियन डायरैक्टर जनरल आफ शिपिंग को शिकायत दर्ज करवाई है।जांच करन के बाद यह पता चला है कि उक्त कंपनी ऐसी हरकत पहले भी बहुत बार कर चुकी है। इसी के चलते डी.जी. शिपिंग ने मरविन कंपनी के खिलाफ मुम्बई के अम्बोली थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है । 

2009 में नेवी में भर्ती हुआ था जगवीर
उल्लेखनीय है कि जगवीर सिंह 2009 में नेवी में भर्ती हुआ था। वह 2019 में मरविन कंपनी के साथ बतौर कप्तान जुड़ा था। जगवीर सिंह के परिवार का कहना है कि उन की सुनवाई कहीं भी नहीं हो रही। इस लिए उन्होंने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से मदद मांगी है जिससे उनका पुत्र चीन की हिरासत से निकल कर देश वापिस लौट सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News