कैप्टन ने 2 सिख रेजीमेंट जवानों के साथ डाला भंगड़ा, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 11:54 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरूवार देर शाम 2 सिख रैजीमेंट के जवानों के साथ 175वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जवानों के साथ भंगड़ा डालते हुए दिखाए दे रहे थे। भारतीय फ़ौज के जवानों ने इस ख़ास मौके पर देश भक्ति के नारे लगाए और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री इस मौके पर काफी खुश दिखाई दे रहे थे।

उन्होंने जवानों के साथ हाथ मिलाते हुए उनको स्थापना दिवस की बधाई दी। कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद 2 सिख रेजीमेंट में काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश की सरहदों की रक्षा करने में  2 सिख रेजीमेंट का अहम योगदान रहा है। पाकिस्तान के साथ जंग में भी सिखों ने अहम योगदान दिया था। यहां बता दें कि कैप्टेन अमरिंदर सिंह जवानों के साथ हर साल स्थापना दिवस मौके पर एक साथ होते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News