नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाए जाने की चर्चा पर कैप्टन का बड़ा बयान

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2020 - 05:03 PM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर लग रहे कयास पर विराम लगा दिया है, जिनमें यह कहा जा रहा था कि सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पंजाब कांग्रेस का प्रधान स्थापित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि तीन साल पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले नेता को राज्य प्रधान कैसे लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखजिन्दर सिंह रंधावा, तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा और मनीष तिवारी जैसे नेताओं ने सारी जिंदगी कांग्रेस के लिए लगा दिया और जिनका जन्म ही कांग्रेस में हुआ है, फिर उनके पर ऐसे व्यक्ति कैसे बिठाया जा सकता है जो केवल तीन साल पहले पार्टी में आया हो। 

दरअसल पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश रावत की नवजोत सिद्धू के साथ मुलाकात के बाद यह अनुमान लग रहे थे कि या तो सिद्धू को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है या राज्य प्रधान के पद की बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जबकि सिद्धू को राज्य प्रधान बनाऐ जाने की अफ़वाहों को मुख्यमंत्री ने ख़ारिज कर दिया है। 

हालांकि मुख्यमंत्री ने इतना ज़रूर कहा है कि नवजोत सिद्धू चाहे तो बिजली विभाग ज्वाइन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग मेरे पास है और वह पहले ही सिद्धू को कह चुके हैं कि वह किसी भी समय इस विभाग की ज़िम्मेदारी संभाल सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू पर आखिरी फैसला कांग्रेस हाईकमान ने ही करना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News