Australia जाने के चाहवान पंजाबियों के लिए खुशखबरी, मिली बड़ी राहत

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 01:23 PM (IST)

पंजाब डेस्क : ऑस्ट्रेलिया जाने का सपना देख रहे पंजाबियों के लिए अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया ने अपने सभी वीजा के लिए TOEFL स्कोर को मान्यता दे दी है। एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस (ETS) के हवाले से सोमवार को बताया गया कि TOEFL स्कोर अब सभी ऑस्ट्रेलियाई वीजा के लिए मान्य होंगे। TOEFL की गत वर्ष जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के गृह मामलों के विभाग (DHA) द्वारा  समीक्षा की गई थी और इसके बाद से ही स्कोर अब तक स्वीकार नहीं किए जा रहे थे।    

ई.टी.एस. ने दी जानकारी

ई.टी.एस. ने बताया कि 5 मई या इसके बाद लिए गए टेस्टों के अंक सभी वीजा के लिए वैध माने जाएंगे। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया भारतीय छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए पसंदीदा जगह बना हुआ है। गत वर्ष 1.2 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने गए थे। ई.टी.एस. इंडिया और दक्षिण एशिया के कंट्री मैनेजर सचिन जैन ने कहा, 'इसके अलावा नवीनतम क्यू.एस. विश्व यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अनुसार शीर्ष की 100 ग्लोबल यूनिवर्सिटियों में 9 ऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटियों के साथ ऑस्ट्रेलिया विश्व स्तर उच्च शिक्षा और पढ़ाई के बाद काम करने के मौके प्रदान करता है।   

TOEFL के बारे में जानें

TOEFL (एक विदेशी भाषा के रूप में अंग्रेजी का परीक्षण) एक ऐसा टेस्ट है जो अंग्रेजी भाषा की जांच करता है। इस टेस्ट के जरिए देश के उन लोगों की योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है जो अंग्रेजी नहीं बोलते हैं, फिर पास होने वाले यानी जो अंग्रेजी समझते और बोलने वालों को यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका मिलता है। गत वर्ष  25 जुलाई तक TOEFL iBT को अस्थायी तौर पर ई.टी.एस. द्वारा टेस्ट किए गए संशोधनों के कारण बंद कर दिया गया था। इस पाबंदी का ऐलान ऑस्ट्रेलिया के गृह विभाग के जरिए किया गया। हालांकि, विभाग फिलहाल टेस्ट में किए गए बदलावों की समीक्षा कर रहा है। इस समय के दौरान ऑस्ट्रेलिया सरकार ने इन टेस्टों (IELTS, PTE कैम्ब्रिज इंग्लिश (CAE) और  OET) के परिणामों को स्वीकार किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News