MP रवनीत बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज करने पर गरमाया माहौल, गांववालों ने लगाया धरना

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 04:23 PM (IST)

लुधियाना(हितेश): नगर निगम लुधियाना द्वारा एम.पी. रवनीत बिट्टू सहित 100 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा मृत जानवरों के निपटारे के लिए जो कारकस यूटिलाइजेशन प्लांट लगाया गया है वह पिछले 2 साल से बंद है। इस प्लांट का नजदीकी गांवों के लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें :  दुनिया में आया 'छोटा मूसेवाला', मासूम की ये तस्वीरें सबको कर रहीं भावुक

बता दें कि यह प्लांट स्मार्ट सिटी मिशन फंड से 18 करोड़ की लागत से बनाया गया है। यह प्लांट NGT द्वारा जारी हिदायतों के मुताबिक बनाया गया है। दरअसल, सतलुज दरिया के किनारे हड्डा रोड़ी बनी हुई थी जिसके कारण दरिया में प्रदूषण बढ़ रहा था। उसे रोकने के लिए NGT ने निगम को कारकस यूटिलाइजेशन प्लांट लगाने के लिए कहा था। गौरतलब है कि यह प्लांट 2 साल पहले बनकर तैयार हो गया था लेकिन अब तक चालू नहीं हो पाया क्योंकि नजदीकी गांवों के लोग इस प्लांट को लगाने का विरोध कर रहे हैं। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार अब यह मामला एक बार फिर NGT में पहुंचा है। NGT ने जब रिपोर्ट मांगी तो नगर निगम और पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने गाांव वालों के साथ सहमति करने के बाद 15-22 जनवरी तक प्लांट का ट्रायल किया था लेकिन फिर लोगों ने विरोध किया कि प्लांट को यहां से शिफ्ट किया जाए। इसके विरोध में फिर 25 जनवरी को MP रवनीत बिट्टू ने मौके पर जाकर प्लांट को जबरन ताला लगा दिया था। इस संबंध में 4 मार्च को नगर निगम लुधियाना के कमिश्नर द्वारा NGT में रिपोर्ट पेश की गई कि लोगों के विरोध के चलते प्लांट बंद पड़ा है। 

यह भी पढ़ें :  मूसेवाला के पिता बलकौर सिद्धू से मिले राजा वड़िंग, तस्वीरें सांझी कर दी बधाई

NGT ने इस मामले में चीफ सैक्रेट्री को तलब किया है और फटकार लगाई कि जो लोग विरोध कर रहे हैं और जिसने भी प्लांट को ताला लगाया है उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। इसके बाद डी.सी. लुधियाना और नगर निगम कमिश्नर मौके पर गए और उन्होंने लोगों को मनाने की कोशिश की लेकिन लोग जो हैं वो अभी भी प्लांट को वहां से शिफ्ट करने की जिद पर अड़े हुए हैं। इस संबंध में NGT द्वारा लगाई गई फटकार के बाद नगर निगम द्वारा एम.पी. रवनीत बिट्टू और 100 अन्यों के खिलाफ प्लांट को जबरन बंद करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस केस दर्ज होने के बाद गांव के लोग लामबंद होने लग गए हैं और उन्होंने साइट पर धरना लगा दिया है। इस मामले को लेकर वे अगली रणनीति भी बना रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News