Ludhiana : जंगल में खून से लथपथ मिले शव का मामला, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 09:46 PM (IST)

लुधियाना (अनिल) : थाना लाडोवाल की पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी वीरइन्द्र सिंह बैनीपाल ने बताया कि 12 मार्च को पुलिस को गांव फतेहपुर गुज्जरां के जंगल में एक युवक अुर्जन कुमार पुत्र मुलख राज निवासी लाडोवाल का खून से लथपथ शव मिला था। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को मृतक की पत्नी रणजीत कौर ने बताया कि उसका पति अर्जुन नशा करने का आदी था। 11 मार्च को उसके पति को शाम 4 बजे लाडोवाल का रहने वाला अवतार पुत्र सुरिंदर अपने साथ कहीं लेकर चला गया। जो सारी रात घर नहीं आया सुबह उसे किसी ने बताया कि उसका पति फतेहपुर जंगल में मृत पड़ा हुआ है। जिसके शरीर पर गहरे घाव थे। उसे यकीन है कि उसके पति की हत्या अवतार सिंह ने की है। पुलिस ने उक्त मामले पर मामले पर कारवाई करते हुए आरोपी युवक अवतार सिंह को गिरफ्तार थाना लाडोवाल में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आज आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया गया है ताकि आरोपी से पूछताछ की जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News