Gun Point पर कार लूट का मामला, पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2024 - 07:34 PM (IST)

लुधियाना (अनिल) : पुलिस ने कार लूटने वाले तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गौरतलब है कि थाना लाडोवाल  के इलाके में वीरवार को एक 19 वर्षीय युवक सार्थक बंसल से हथियार की नोक पर उसकी कार लूटने का मामला पुलिस ने दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उक्त मामले पर कार्रवाई करते हुए कार लूटने वाले आरोपी सुखबीर सिंह सुक्खी और विनोद कुमार हैप्पी को 24 घंटे में कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से रिवाल्वर और पिस्टल बरामद की गई थी। 

इसके बारे में आज थाना प्रभारी वीर इंदर सिंह बेनीपाल ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस ने उक्त आरोपियों का रिमांड हासिल किया गया था। इसके बाद पुलिस ने 2 फरार आरोपियों की तलाश में कई टीमें बनाकर छापेमारी की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को मुखबर खास ने सूचना दी की तीसरा आरोपी नरेंद्र सिंह नींदी पुत्र बिल्ला टेलर निवासी रविदासपूरा अकलपुर रोड फिल्लौर  अपने घर के आसपास घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र सिंह को  गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तीसरे आरोपी को 36 घंटे में  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है उन्होंने बताया कि आज आरोपी को अदालत में पेश किया गया था, जहां पुलिस ने उसका रिमांड हासिल किया गया है। अभी तक चौथे आरोपी जसकरण गिल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

आरोपी पर पहले भी लूट के दो मामले दर्ज 

थाना प्रभारी वीर इंदर सिंह बेनीपाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी नरेंद्र सिंह पहले भी थाना फिल्लौर में लूट के 2 मामले दर्ज हैं। आरोपी नशे का आदी है और अपने पिता के साथ दर्जी का काम करता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News