Vigilance Action : नगर निगम के दो क्लर्कों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2024 - 07:37 PM (IST)

लुधियाना (डेविन) : महानगर में पंजाब विजीलैंस का बड़ा एक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने नगर निगम लुधियाना में तैनात 2 क्लर्कों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार लुधियाना की तीन मार्केटों को शिफ्ट करने संबंधी पॉलिसी रिकॉर्ड को गायब करने के आरोप में कानून शाखा, ज़ोन-ए के क्लर्क अजय कुमार और तह बाज़ारी, ज़ोन-सी के क्लर्क लखवीर सिंह को गिरफ्तार किया है।

थाना विजिलेंस लुधियाना रेंज ने लॉ ब्रांच के अजय कुमार जोन-ए और जोन-सी के तहबाजारी विभाग के क्लर्क लखवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विजिलेंस अधिकारी अनुसार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की और से 2009 में 22 जनवरी 2010 को गिल रोड स्थित स्कूटर मार्केट, आईटीआई के सामने खोखा मार्केट और फिरोज गांधी मार्केट में कार बाजार को शिफ्ट करने के आदेश दिए थे।

इस नीति से संबंधित मूल रिकॉर्ड निगम लुधियाना के अधिकारियों द्वारा विजिलेंस को उपलब्ध नहीं कराया गया था। जिसके चलते हाईकोर्ट ने अगस्त 2024 को निगम से 7 दिनों के अंदर दस्तावेज विजिलेंस को देने के आदेश दिए। दस्तावेज नहीं सौंपे जाने की स्थिति में घटना की एफआईआर दर्ज करने और उसके बाद कानून के अनुसार मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News