अधिकारियों को अपमानित करना ''आप'' नेताओं को पड़ेगा भारी, केस दर्ज होने की उठी मांग

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2022 - 09:14 AM (IST)

चंडीगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मांग की है कि आम आदमी पार्टी के उन नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाने चाहिएं जो न केवल सरकारी अधिकारियों को उनके आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकते हैं, बल्कि उनका सार्वजनिक अपमान भी कर रहे हैं। तरुण चुघ ने फरीदकोट की घटना का जिक्र करते कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक कार्यक्रम में अपने विधायक पति के साथ पहुंची उनकी पत्नी ने सार्वजनिक रूप में जिला डिप्टी कमिश्नर को अपमानित किया। ऐसी घटनाएं पंजाब को शर्मसार कर रही हैं। उन्होंने सरकार को अपमानित करने वाले 'आप' नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामले की मांग की।

चुघ ने कहा कि इसी तरह की एक घटना जालंधर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नरेश डोगरा के साथ हुई। इस पुलिस अधिकारी को सार्वजनिक रूप से अपमानित ही नहीं किया गया, बल्कि आम आदमी पार्टी के दबंगो ने उन्हें कई घंटे बंधक बना कर रखा। प्रदेश की भगवंत मान सरकार को सरकारी काम में दखल लेने वाले आम वर्करों के विरुद्ध मामला दर्ज करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने पुलिस अधिकारी का तबादला कर उनका मनोबल तोड़ दिया। भाजपा ने कहा कि 'आप' नेताओं का यह उतावला और गैर-जिम्मेदार व्यवहार है, जो हर दूसरे दिन पंजाब को शर्मसार कर रहा है। समय आ गया है कि पुलिस उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करे जो सिविल कर्मचारियों का अपमान कर रहे हैं। 

चुघ ने कहा कि यह बेहतर होता कि सी.एम. भगवंत मान आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अधिकारियों के साथ कैसे व्यवहार किया जाए, उसके लिए अपने विधायकों का रेफ्रेशर कोर्स करवाते। 'आप' नेताओं के अहंकारी व्यवहार के कारण बड़ी संख्या में अधिकारी या तो अपनी नौकरी छोड़ चुके हैं, या डैपुटेशन पर चले गए हैं। अधिकारियों में दहशत का माहौल है, जिसके लिए पुलिस को सुरक्षा प्रदान करवानी चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News