गुरपतवंत सिंह पन्नू सहित दो खालिस्तानी समर्थकों पर मामला दर्ज, हो सकते है कई बड़े खुलासे

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 01:32 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): पंजाब का माहौल खराब करने के संबंध में लुधियाना में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना में आतंकवादी एवं सिख फॉर जस्टिस का संस्थापक और कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू पर भी मामला दर्ज किया गया है। बाकी के दो आरोपियों की पहचान जशन और गुरविंदर सिंह निवासी रामपुर के तौर पर हुई है। ये लोग लुधियाना में गांव गिल की गलियों और लोगों के मकानों पर खालिस्तान के नारे लिखते थे।  

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लुधियाना के सांगू पट्टी रामपुर में बीते दिन ही मोहाली पुलिस और लुधियाना इंटेलिजेंस विंग की तरफ से रेड की गई थी। यहां सुबह 10 बजे गुरविंदर सिंह उर्फ़ गग्गू पुत्र हरप्रीत सिंह के घर पुलिस की तरफ से छापेमारी की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में खालिस्तान से संबंधी अवैध सामान बरामद किया गया है। 

छापेमारी में पुलिस की तरफ से प्रिंटिंग प्रेस को भी बरामद किया गया है। उक्त आरोपी आतंकवादी एवं सिख फॉर जस्टिस का संस्थापक और कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू के लिए काम करता था। फिलहाल पुलिस की तरफ से मामले की जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News