लगातार बढ़ रहे पराली जलाने के मामले, खराब हो रही आबोहवा
punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2023 - 01:36 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अब तक पराली जलाने के मामले 1319 तक पहुंच गए हैं। इसमें शनिवार को पराली जलाने के सबसे अधिक मामले अमृतसर से सामने आए हैं वहीं सबसे कम मामले बरनाला से सामने आए हैं। शनिवार को कुल मिला कर पंजाब में पराली जलाने के 82 मामले दर्ज किए गए।
वहीं पराली जलाने के बढ़ते मामलों के बीच ए.क्यू.आई. बढ़ रहा है और शहरों की हवा खराब हो रही है। इसे लेकर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि किसानों को लगातार पराली न जलाने संबंधी जागरुक किया जा रहा है और पराली जलाने वाले किसानों को जुर्माना लगाया जा रहा है। किसानों को लगातार परानी न जलाने संबंधी जागरुक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और पराली को आग लगाने की बजाय खेलों में मिलाने की सलाह दी जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here