शूटर सिप्पी सिद्धू हत्याकांड मामला, आरोपी कल्याणी सिंह को CAT ने दिया बड़ा झटका

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 12:55 PM (IST)

पंजाब डेस्क : महिला जज की बेटी कल्याणी सिंह को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नैशनल शूटर सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में आरोपी कल्याणी सिंह को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल यानी कैट की चंडीगढ़ इकाई ने बड़ा झटका दिया है। कैट ने कल्याणी की अर्जी को खारिज कर दिया है।

यह भी पढ़ें : पंजाब सिंगर बंटी बैंस पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी खबर, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि आरोपी कल्याणी सिंह टीचर के रूप में सेवाओं के रद्द कर दिया गया था जिसको लेकर उन्होंने निदेशक उच्च शिक्षा, चंडीगढ़ के ऑर्डर को चुनौती दी थी। इस याचिका में कल्याणी ने कैट से मांग की थी कि 11 अगस्त, 2022 के आदेश को रद्द किया जाए। उसने कहा था कि वह 14 अगस्त 2017 में शहर के सरकारी कालेज में असिस्टेट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त हुई थी। 2015 में चंडीगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के मामले में दर्ज की गई एक एफआईआर की जांच को 2016 में सीबीआई को सौंप दी थी। इसके बाद सीबीआई ने उसे 15 जून 2022 में गिरफ्तार लिया जिसके बाद शिक्षा विभाग ने उसकी सारी सेवाएं रद्द कर दी। 

PunjabKesari

बता दें जेल से बाहर आने के बाद महिला जज की बेटी कल्याणी ने निदेशक उच्च शिक्षा को एक मांग पत्र दिया था जिसमें उसने उसकी रद्द की गई शिक्षा सेवाएं फिर से बहाल करने को कहा था। दूसरे पक्ष ने कैट में कहा कि 2017-18 सत्र के लिए तथा जब तक उनकी सेवाएं जरूरी थी तब तक उनका ठेका आधारित सेवा के तहत वह टीचिंग से जुड़ी रही। उसकी सेवाएं व आचरण सही न होने के कारण उसे बिना नोटिस के उसे कभी उसकी सेवाएं रद्द की जा सकती थी। दोनों पक्षों को बात सुनते हुए कैट ने कल्याणी सिंह की याचिका रद्द कर दी है। 

PunjabKesari

बता दे सिप्पी सिद्धू की 20 सितंबर 2015 को चंडीगढ़ के सेक्टर-24 के पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरूआत में चंडीगढ़ पुलिस ने इसकी जांच की। सीबीआई में मामले पहुंचने पर 15 जून 2022 में कल्याणी को गिरफ्तार कर लिया गया था। हत्या मामले को लेकर सीबीआई ने कहा था कि कल्याणी के साथ एक और शूटर भी था जिसने घटना को अंजाम दिया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News