CM Mann के एक और करीबी पर CBI का शिकंजा, नाम परचे में शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 11:06 PM (IST)

गुरदासपुर,  (हरजिंदर गोराया) :  सीबीआई की ओर से हाई कोर्ट के निर्देश पर पंजाब मुख्यमंत्री के ओएसडी सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज होने की खबर के बाद राज्य के आठ स्थानों पर सीबीआई ने दबिश दी है, जिसमें गुरदासपुर के भी एक नामी डाक्टर रोमी राजा के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। सीबीआई ने मंगलवार को गुरदासपुर ने भी डा. रोमी राजा के निवास स्थान पर भी दबिश की।

जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन सहित उनके करीबी पांच लोगों पर मामला सीबीआई की ओर से दर्ज किया गया है। जिसमें गुरदासपुर के नामवर डा. रोमी राजा महाजन का नाम भी शामिल है। बताते हैं कि आज सीबीआई ने उक्त लोगों कि गिरफ्तारी के लिये राज्य के आठ विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई वहीं गुरदासपुर में भी डा. रोमी राजा के आवास स्थान पर रेड की गई। लेकिन वहां से किसी के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है। बताते चलें कि डा. रोमी राजा पिछले काफी समय से चंडीगढ में शिफ्ट हो चुके थे और महज कुछ दिन पहले ही उनकी सेहत विभाग से रिटायरमेंट हुई थी। वर्णनीय है कि डा. रोमी राजा पिछले लंबे समय से राजनीतिक से जुड़े हुए थे और उनकी रिटायरमेंट पार्टी में भी कई नामवर राजनीतिक लोग शामिल हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News