CBSE Students के लिए जरूरी खबर, इस तारीख से शुरू होंगे Exam

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 11:13 AM (IST)

लुधियाना(विक्की): सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 15 जुलाई से शुरू होंगे। सी.बी.एस.ई. ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए सप्लीमैंट्री एग्जाम के लिए अधिसूचना जारी कर दी है जिसके बाद रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है।

केवल वे छात्र जिनका नाम ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा किया गया है, वे ही सी.बी.एस.ई. सप्लीमैंट्री एग्जाम 2024 में शामिल हो पाएंगे। बोर्ड ने कहा है कि सी.बी.एस.ई. सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों से संपर्क करना स्कूलों की जिम्मेदारी है। प्राइवेट स्टूडेंट्स सी.बी.एस.ई. की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर सप्लीमैंट्री एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 मई से शुरू हो चुकी है जो 15 जून तक चलेगी। सी.बी.एस.ई. द्वारा जारी सप्लीमेंट्री शैड्यूल के अनुसार कक्षा 12 के लिए सभी विषयों की सप्लीमेंट्री एग्जाम एक ही दिन यानी 15 जलाई को लिया जाएगा जबकि 10वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 15 जुलाई से शुरू होंगे।

जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
आधिकारिक सूचना के अनुसार एल.ओ.सी. सी.बी.एस.ई. की वैबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा संगम लिंक के माध्यम से जमा किया जाना है। केवल वे रैगुलर छात्र जिनका नाम ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा किया गया है, उन्हें सप्लीमैंट्री परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। स्कूलों को एल.ओ.सी. जमा करने के लिए सिस्टम में लॉगइन करने के लिए अपने संबद्धता नंबर को यूजर आई.डी. और उनके पास पहले से उपलब्ध पासवर्ड का उपयोग करना होगा। बोर्ड जल्द ही सप्लीमैंट्री एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की विसंगति होने पर स्कूलों को बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News