Census-2027: अब घर बैठे खुद ही करें जनगणना रजिस्ट्रेशन, जानें Step-by-Step Process
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 01:35 PM (IST)
पंजाब डेस्क: वर्ष 2027 की जनगणना को इस बार पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक बनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को एक नई सुविधा दी गई है, जिसमें वे सरकारी पोर्टल पर जाकर अपनी और अपने परिवार की जानकारी खुद भर सकेंगे। जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल से जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब लोगों को घर-घर आने वाले कर्मचारियों का इंतजार करने या लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
फॉर्म भरने की प्रक्रिया (6 Step में)
- सबसे पहले se.census.gov.in पोर्टल पर जाएं, अपना राज्य चुनें और कैप्चा भरें। इसके बाद घर के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें। ध्यान रहे, एक मोबाइल नंबर से सिर्फ एक ही घर का डेटा रजिस्टर होगा।
- इसके बाद अपनी भाषा चुनें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें। फिर अपना जिला, शहर और घर का सटीक पता मैप पर मार्क करें।
- अब हाउस लिस्टिंग से जुड़े 33 सवालों के जवाब दें। अगर किसी सवाल में परेशानी हो तो पोर्टल पर दिए गए नोट्स और टूलटिप्स की मदद ले सकते हैं।
- पूरे फॉर्म को ध्यान से जांचने के बाद Final Submit बटन दबाएं। ध्यान रखें, एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
- सबमिट करने के बाद आपको एक SE ID मिलेगी, जिसका स्क्रीनशॉट जरूर लें। यह आईडी आपको SMS और ईमेल पर भी भेजी जाएगी। जनगणना कर्मी के घर आने पर यह SE ID दिखाना जरूरी होगा।
- सिर्फ 15 मिनट में पूरा होने वाला यह आसान प्रोसेस हर घर को जनगणना में शामिल करने में मदद करेगा, जिससे कोई भी परिवार छूटेगा नहीं।इस नई व्यवस्था से जनगणना प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और आसान बनने की उम्मीद है।

