कानून लागू करना है या नहीं, केवल केंद्र सरकार तय कर सकती है: सोम प्रकाश
punjabkesari.in Tuesday, Dec 31, 2019 - 07:30 PM (IST)
फगवाड़ा: केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पंजाब में लागू न करने के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयानों की आलोचना करते हुए कहा कि कोई कानून लागू करना है या नहीं केवल केंद्र सरकार तय कर सकती है। यहां पार्टी एक कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में प्रकाश ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल लोगों को सीएए के नाम पर गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के बीच कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कांग्रेस की देशभर में प्रदर्शन करने को लेकर आलोचना की और आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘झूठी‘ लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में लोगों को गुमराह कर रही है।