केन्द्र सरकार किसानों के प्रति प्रतिबद्ध, बातचीत से हल करेगी मसला: दुष्यंत गौतम

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 09:24 AM (IST)

लुधियाना (गुप्ता): भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सदस्य व पंजाब भाजपा के प्रभारी दुष्यंत गौतम व पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के प्रति प्रतिबद्ध है। बातचीत सें किसानों का मसला हल कर लिया जाएगा। दुष्यंत गौतम व अश्विनी शर्मा भाजपा एम.एस.एम.ई.सैल के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष डाबर द्वारा सम्मानित किए जाने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

गौतम व शर्मा ने कहा कि सरकार यह स्पष्ट कर चुकी है कि एम.एस.पी.को कभी खत्म नहीं किया जाएगा न ही मंडिया खत्म की जाएगी पंरतु पंजाब में किसान के हित में बनाए गए कृषि कानूनों को लेकर विपक्षी दल किसानों में भ्रम फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं। कांग्रेस सहित यह वहीं राजनीतिक दल हैं जो अपने लंबे शासनकाल में किसानों से झूठे वायदे कर उन्हें ठगते रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार यू.पी.ए.की तुलना में डबल खरीद की है। मोदी सरकार द्वारा 4 करोड़ किसान परिवारों को प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ और 47 लाख हैक्टेयर जमीन में सूक्ष्म सिचाई की सुविधा दी गई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि 2022 के होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रदेश के लोगों को सुशासन देने के लिए अधिक से अधिक सीटे जीतकर सरकार बनाएगी।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब में कैप्टन सरकार हर फ्रंट पर बुरी तरह से फेल है और आम जनतादुखी है, प्रदेश में नशे का बोलबाला है, दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं, पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाला होने के बावजूद सरकार दोषी मंत्री को बचाने में लगी है, विकास के कार्य बुरी तरह से ठप्प है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News