चंडीगढ़ को मिली पहली वंदे भारत, यात्रियों को मिलेगा खास फायदा

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2022 - 01:35 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को पहली वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। इसके बाद चंडीगढ़ से ऊना और दिल्ली का सफर भी कम हो जाएगा। चंडीगढ़ से अंदौरा-अंब तक करीब 150 कि.मी. का सफर मात्र 2 घंटे बीस मिनट में पूरा किया जाएगा। इससे पहले एक्सप्रेस ट्रेन में 3 घंटे लगते थे। यह ट्रेन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 5 मिनट रुकेगी। यह ट्रेन ऊना से दिल्ली के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी सौगात होगी।

21 अक्तूबर से लगातार चलेगी : हरि मोहन

सीनियर डी.सी.एम. हरि मोहन ने बताया कि यह रेलगाड़ी 21 अक्तूबर से लगातार चलेगी चलेगी। इस लिए रेलवे बोर्ड की तरफ से दोबारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नॉर्दर्न रेलवे में दूसरी सबसे तेज रफ्तार वाली रेल गाड़ी होगी। इससे पहले वंदे भारत ट्रेन दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलती थी जबकि अब ऊना और दिल्ली के बीच एक और ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन की रफ्तार तकरीबन 180 किलोमीटर होगी।

शताब्दी से 40% अधिक किराया

अधिकारियों ने कहा कि वंदे भारत का किराया शताब्दी की चेयर कार से 40 प्रतिशत अधिक हो सकता है। फिलहाल चंडीगढ़-दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी ट्रेन का किराया तकरीबन 865 रुपए है। ऐसे में इस ट्रेन का किराया करीब 1200 रुपए तक हो सकता है। इसके साथ ही ट्रेन की स्पीड शताब्दी और अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले काफी अधिक है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से दिल्ली तक का सफर शताब्दी से 32 मिनट पहले पूरा कर लेगी। इसके साथ ही चंडीगढ़-दिल्ली के बीच शताब्दी से सफर करने पर 3 घंटे 27 मिनट का समय लगता है। वंदे भारत ट्रेन में यह सफर 2 घंटे 55 मिनट तय कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News