चंडीगढ़ में होगा Blackout! 35 जगहों पर बजेंगे एयर रेड सायरन, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2026 - 08:56 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील): आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए प्रशासन की ओर से 27 नवम्बर को सिविल डिफैंस मॉक एक्सरसाइज करवाई जाएगी। इसमें ब्लैकआऊट अभ्यास भी शामिल होगा।

यह अभ्यास 27 नवम्बर शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस दौरान शहर के सभी 35 चिन्हित स्थानों पर एयर रेड वॉर्निंग सायरन बजाए जाएंगे। प्रशासन के अनुसार, अभ्यास की शुरूआत 2 मिनट तक हाई-लो पिच के सायरन से होगी। इसके बाद अगले 20 मिनट तक विभिन्न विभागों और एजैंसियों के अधिकारी अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार स्टैंडर्ड ऑप्रेटिंग प्रोसीजर (एस.ओ.पी.) के तहत काम करेंगे। अभ्यास के समापन पर 2 मिनट तक हाई पिच का सायरन बजाया जाएगा। इस मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, प्रतिक्रिया क्षमता और नागरिक सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का आकलन करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News