चंडीगढ़ निगम हाउस में जोरदार हंगामा, बुलाने पड़े मार्शल
punjabkesari.in Tuesday, Sep 30, 2025 - 03:51 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच बहस हो गई। दरअसल, कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा मेयर हरप्रीत कौर बबला को उनके विदेश दौरे को लेकर सदन से बाहर निकालने की कोशिश की। आप और कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि पिछली सदन की बैठक की कार्यवाही पूरी तरह से मनमाने ढंग से तैयार की गई थी, जिसे उन्होंने फाड़ दिया।
इसके बाद, इन पार्षदों को मार्शल बुलाकर बाहर निकाल दिया गया। आप और कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि मार्शल ने उन्हें बिना किसी कारण के सदन से बाहर निकाल दिया। इस दौरान निगम की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here