Chandigarh: इलाके में तेंदुए की एंट्री से दहशत, पहले पार्क में दिखा और फिर...
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 11:58 AM (IST)
पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ के इलाके में तेंदुआ दिखने से लोगों में डर और सहम का माहौल है। इस खबर को सुनते ही जहां इलाके में दहशत फैल गई वहीं लोग सारी रात सो नहीं पाए। गौरतलब है कि, चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में गत रात बुधवार को तेंदुआ दिखने की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि, टीमों द्वारा पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाय गया लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला।
लेकिन सीसीटीवी में तेंदुए को दरगाह के पास पानी पीते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं एक महिला ने तेंदुए को शाम 7 और 8 बजे के करीब सेक्टर-29 के एक पार्क में झाड़ियों के पास घूमते हुए देखा था। महिला ने बताया वह अपने बच्चों के साथ पार्क में टहल रही थी। इस दौरान वह घबरा गई और बच्चों को लेकर तुरन्त पार्क से बाहर आई गई। महिला के पति ने इस संबंधी जानकारी तुरन्त पार्क पास स्थित पीर दरगाह के लोगों को दी, जिसके बाद ये खबर आग की तरह फैल गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

