Chandigarh वालों के लिए जरूरी खबर, आज बंद रहेंगे कई रास्ते, जानें क्यों...
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 09:59 AM (IST)
चंडीगढ़: इंटरनेशनल मैराथन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सभी रास्तों ओर सड़कों का जायजा लिया। पुलिस ने रस्ते बंद करने को लेकर बैरिकेड लगा दिए। इसके अलावा मैराथन के दौरान कई जगह पर रस्सी बांधकर रास्ता बंद किया जाएगा। इसके अलावा मैराथन के दौरान कई जगह पर रस्सी बांधकर रास्ता बंध किया जएगा। चंडीगढ़ पुलिस के जवान सुबह 3 बजे ड्यूटी पर तैनात होंगे।
वहीं ट्रैफिक पुलिस ने एक मार्च को चंडीगढ़ इंटरनैशनल मैराथन के चालते सुबह तीन से 11 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि निर्धारित रूट और डायवर्जन का पालन करें। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कैम्बाला और कांसल की ओर से उत्तर मार्ग (सुखना लेक साइड) की तरफ आने वाले रास्ते बंद रहेंगे। क्लब स्माल चौक से लेक की ओर जान वाला मार्ग भी बंद रहेगा। न्यू बैरिकेड चौक से ओल्ड बैरिकेड चौक तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

