चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, Video Viral

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 01:48 PM (IST)

पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-22 की सबसे व्यस्त रहने वाली शास्त्री मार्केट में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिस कारोबारी पर हमला हुआ है उसकी पहचान आदित्य शर्मा (27) के रूप में हुई है।     

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दर्जन के करीब हमलावर प्रॉपर्टी डीलर की कार को घेरकर उसे रोकते हैं और फिर उसे पकड़कर गाड़ी से बाहर निकालकर लोहे की रोड और लात-घूंसे से हमला करते हैं। वारदात के दौरान अकेले प्रॉपर्टी डीलर को हमलावर बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर मारते हैं। खबर मिली है कि उसका पैसों को लेकर विवाद चल रहा था जिस कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया था। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News