Chandigarh: 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, परीक्षा परिणाम से थी परेशान
punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 12:36 PM (IST)
चंडीगढ़: बापूधाम कॉलोनी में 11वीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक परिणाम न आने से मानसिक तनाव में थी।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-26 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिजनों ने बताया कि छात्रा सेक्टर-29 स्थित एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। हाल ही में आए परीक्षा परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं रहे, जिसके बाद वह कुछ समय से परेशान चल रही थी।
पुलिस के अनुसार, छात्रा के पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं और परिवार करीब तीन महीने पहले ही बापूधाम कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

