पंजाब यूनिवर्सिटी में हंगामा! पुलिस ने विद्यार्थियों को हिरासत में लिया

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 05:08 PM (IST)

चंडीगढ़ (शीना): पंजाब यूनिवर्सिटी में आज उस समय हंगामा हो गया जब प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों से धक्का-मुक्की करते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दरअसल विद्यार्थियों द्वारा यूनिवर्सिटी में रखे प्रोग्राम का विरोध किया जा रहा था। यह विरोध इसलिए किया गया था क्योंकि प्रोग्राम में बुलाए गए स्पीकर्स ऋतंभरा और शांता कुमारी RSS से थे।    

P.U. अगेंस्ट सैफरनाइजेशन द्वारा बीते दिन भी इस प्रोग्राम का विरोध करने का ऐलान किया गया था। आज जब विद्यार्थियों द्वारा शांति से प्रोग्राम की जगह की तरफ मार्च किया जा रहा था तो चंडीगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को ऑडिटोरियम के गेट पर रोक दिया। विद्यार्थियों द्वारा वहीं खड़े होकर नारेबादी शुरू की गई। इसके बाद उनसे धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद विद्यार्थियों को जबरदस्ती पुलिस वैन में डालकर हिरासत में ले लिया गया और सेक्टर 24 पुलिस स्टेशन ले जाया गया। विद्यार्थियों द्वारा इसकी कड़ी निंदा की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News