Breaking: पंजाब के इस पूर्व मंत्री के बेटे पर गिरी गाज, Chandigarh Police ने लिया कड़ा Action

punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2023 - 10:32 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह रंधावा के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है। बता दें कि शिकायकर्ता नरवीर के खिलाफ भी पुलिस ने पर्चा दर्ज़ किया है। चंडीगढ़ पुलिस ने धारा 341, 323, 506 के तहत मामला दर्ज़ किया है। एस.एस.पी. के मुताबिक फैक्ट चेक के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस पर्चा दर्ज़ किया गया है। पुलिस ने इस मामले में सी.सी.टी.वी. फुटेज भी खंगाली है। फिलहाल दोनों की ही गिरफ्तारी नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह रंधावा पर मारपीट व किडनैपिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। इसके चलते पीड़ित पक्ष के द्वारा उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। जिसको लेकर सियासत भी गरमाई हुई थी। 

बता दें कि 'आप' के द्वारा सुखजिंदर सिंह रंधावा पर कई तरह के आरोप लगाए गए। 'आप' की तरफ से प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रंधावा पर जम कर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चंडीगढ़ पुलिस पर दबाव बनाया और उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने इस मामले में रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह पर पर्चा दर्ज़ करने की मांग की थी।

बता दें कि सुखजिंदर रंधावा के बेटे पर नरवीर सिंह नाम के शख़्स द्वारा मारपीट के अलावा किडनैपिंग के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी मिली है कि चंडीगढ़ के एक 5 स्टार होटल में हंगामा हुआ था। इस दौरान दो पक्षों के बीच बहस के बाद झड़प हुई थी। इसके बाद दूसरा पक्ष पुलिस के पास पहुंचा और उदयवीर सिंह के खिलाफ शिकायत की।

यह भी पढ़ें: Breaking: Sukhjinder Randhawa पर AAP का तीखा वार, कहा - बेटे को बचाने के चक्कर में...

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री के बेटे पर Kidnapping के आरोप, पुलिस ने की शिकायत दर्ज

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News