जालंधर के बाद अब चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बना अफरा-तफरी का माहौल

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 10:59 AM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में आज सुबह हड़कंप मच गया जब शहर के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि सेक्टर 41, 45 और 47 स्थित 4 से 5 बड़े स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई। इसके बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस संबंध में सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसरों की जांच शुरू कर दी गई। धमकी की खबर सुनकर अभिभावक भी घबराकर स्कूलों के बाहर पहुंचने लगे। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

जालंधर के स्कूलों को भी मिली धमकी

वहीं आज जालंधर में भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। बता दें कि डीपीएस स्कूल, मायर वर्ल्ड स्कूल और एमजीएन स्कूल को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी दी गई है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां 

ध्यान देने वाली बात है ये कि चंडीगढ़ में कई प्राइवेट और सरकारी स्कूलों, जिला अदालत, हाईकोर्ट और पासपोर्ट ऑफिस को पहले भी बम की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि हर सर्च के दौरान कोई भी संदिग्ध चीज या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News